फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recruitment for the posts of Panchayat assistant will be done again in 56 gram panchayats

हाथरस : 56 ग्राम पंचायतों में फिर होगी पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती

Fri, 31 Dec 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recruitment for the posts of Panchayat assistant will be done again in 56 gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अब जल्द ही 56 पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी। पंचायतराज विभाग की ओर से इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती को लेकर शासन से अनुमति मांगी गई है।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष 36 ग्राम पंचायतों में आपत्ति लगने के कारण पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती प्रकिया को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से आपत्ति वाली ग्राम पंचायतों में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले की 20 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों ने भर्ती होने के बाद ज्वाइन नहीं किया है। इस कारण इन पदों के सापेक्ष भर्ती किए जाने को लेकर विभाग की ओर से शासन से अनुमति मांगी गई है। शासन से अनुमति मिलने के पश्चात विभाग की ओर से इन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि जल्द ही रिक्त पदों पर पंचायत सहायकों की भर्ती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed