{"_id":"5e6a80078ebc3ea82f578175","slug":"hathras-recommendation-of-affiliation-of-je-for-starting-stalled-works-of-regulated-sector-hathras-news-ali2289205146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विनियमित क्षेत्र के अटके कामों को शुरू कराने के लिए जेई के संबंद्धीकरण की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विनियमित क्षेत्र के अटके कामों को शुरू कराने के लिए जेई के संबंद्धीकरण की सिफारिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तहसील सदर परिसर में बने विनियमित क्षेत्र के कार्यालय में पिछले डेढ़ माह से सभी कामकाज ठप हैं। जेई के तबादले के बाद नवागत जेई द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किए जाने के कारण विनियमित क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की देखरेख के साथ कोई भी अनुमति नहीं हो पा रही है। इस कारण रोजाना लोग तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अब एसडीएम ने लोनिवि में तैनात एक जेई का विनियमित क्षेत्र के लिए संबद्धीकरण किए जाने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में तैनात जेई विनियमित क्षेत्र श्याम बाबू का 23 जनवरी को अमरोहा के लिए तबादला किया गया था। इस आदेश के आने के बाद तत्कालीन एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने जेई को 31 जनवरी को कार्यमुक्त कर दिया। शासन ने अमरोहा में तैनात जेई प्रवेश कुमार का हाथरस के लिए तबादला किया। चार्ज संभालने के लिए एसडीएम सदर रामजी मिश्र द्वारा कई बार फोन पर उनसे संपर्क किया गया और चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए, लेकिन जेई ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
वर्तमान में जेई के नहीं होने कारण विनियमित क्षेत्र में अवैध कब्जों, नक्शा स्वीकृति आदि काम पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। आवेदक अपने काम के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इस प्रकरण में गंभीरता बरतते हुए एसडीएम सदर ने जेई प्रवेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। वर्तमान में जनहित को देखते हुए लोनिवि में तैनात एक जेई का विनियमित क्षेत्र के लिए संबद्धीकरण किए जाने की सिफारिश की है। एसडीएम ने इस संबंध ने डीएम को एक पत्र भी लिखा है। एसडीएम ने बताया कि जेई के आने बाद लंबित आवेदनों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।