{"_id":"625082ca1252f2763124571e","slug":"hathras-recommendation-for-recovery-from-panchayat-secretary-former-head-and-je-hathras-news-ali288850323","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायत सचिव, पूर्व प्रधान और जेई से वसूली की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायत सचिव, पूर्व प्रधान और जेई से वसूली की संस्तुति
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत समदपुर में पशु चिकित्सालय की चारदीवारी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने के मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव व जेई पर धनराशि के दुरुपयोग के मामले में 5.86 लाख रुपये की वसूली किए जाने की संस्तुति की है। इस पत्रावली को डीएम को भेजा गया है।
ग्राम पंचायत समदपुर में पशु चिकित्सालय में चारदीवारी का निर्माण किया गया था। निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत की गई थी। शिकायत पर कमेटी गठित कर जांच की गई। जांच में 5.86 लाख रुपये का दुरुपयोग पाया गया।
अब इस मामले में पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह, पंचायत सचिव मंजीत सिंह और जेई सीपी सिंह से रिकवरी किए जाने की संस्तुति की गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि इस मामले में डीएम के निर्देश पर वसूली नोटिस जारी किए जाएंगे। संवाद