{"_id":"61d88de5b718612b901b8061","slug":"hathras-real-mother-strangled-her-son-to-death-with-two-people-sadabad-news-ali28257899","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सगी मां ने दो लोगों के साथ गला दबाकर की बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सगी मां ने दो लोगों के साथ गला दबाकर की बेटे की हत्या
विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला बाग में युवक की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
थाना पुलिस एवं एसओजी की टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत गांव नगला बाग में युवक की हुई हत्या की घटना का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया है। इस घटना में शामिल दो हत्याभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह सवा सात बजे थाना सादाबाद पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बाग में खेत में करीब 20 वर्षीय प्रवीण पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह निवासी नगला बाग थाना सादाबाद जनपद हाथरस का शव पड़ा हुआ है। तत्काल प्रभारी निरीक्षक सादाबाद शिव कुमार शर्मा ने मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटी मॉर्टम स्ट्रेंगुलेशन (गला दबाकर एवं चोट लगने के कारण) होना पाया गया। घटना के संबंध में परिजनों की लिखित तहरीर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। सात जनवरी 2022 को एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस ने घटना में शामिल दो हत्याभियुक्त लोकेंद्र सिंह पुत्र स्व. रतनसिंह निवासी ग्राम आजनोट थाना नौहझील जिला मथुरा एवं मृतक युवक की अनीता पत्नी स्वर्गीय योगेंद्र सिंह निवासी नगला बाग थाना सादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लोकेंद्र की निशानदेही पर बिछौना (जिसमें रखकर शव को खेत में फेंका गया था) को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त हरदेव उर्फ पिल्ली पुत्र मुंशीलाल निवासी नगला घनी थाना सादाबाद की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
मृतक की मां अनीता के हरदेव, लोकेंद्र के साथ थे संबंध
सादाबाद। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि अभियुक्त अनीता का पास के ही गांव नगला घनी के हरदेव उर्फ पिल्ली पुत्र स्व. मुंशी लाल व लोकेंद्र सिंह पुत्र स्व. रतन सिंह निवासी आजनोट थाना नौहझील जिला मथुरा के साथ संबंध थे। इसके बारे में अनीता के पुत्र प्रवीण को पता चल गया था। प्रवीण ने इस बात को लेकर अपनी मां को काफी बुरा-भला कहा और गांव वालों व रिश्तेदारों के बीच बदनाम करने की धमकी दी। 27-28 दिसंबर 2021 की रात में जब प्रवीण घर में सो रहा था। तभी अभियुक्त अनीता, हरदेव उर्फ पिल्ली व लोकेंद्र तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसको घायल कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को रात्रि में ही उसके ही बिछौने में लपेटकर आलू के खेत में ले जाकर फेंक दिया। लोक लज्जा के डर से इस घटना को अंजाम दिया गया। संवाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
सादाबाद। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा थाना सादाबाद, प्रभारी निरीक्षक एसओजी गिरीशचंद्र गौतम, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, उपनिरीक्षक अभय कुमार शर्मा सर्विलांस प्रभारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार भदौरिया, रामपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जवाहरलाल एसओजी, एचसी सर्विलांस चंद्रपाल व पवनेश, कांस्टेबल एसओजी सचिन शर्मा, चेतन, जोेगेंद्र सिंह व रिंकू के अलावा थाना सादाबाद के कांस्टेबल पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, गौरव कुमार, अंशू यादव, पूजा यादव आदि शामिल थे। संवाद