फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ravikant was killed by hitting him with a brick

हाथरस : ईंट से प्रहार कर की थी रविकांत की हत्या

Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ravikant was killed by hitting him with a brick
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की मंडी समिति के पीछे 11 नवंबर की रात को युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से इन दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को अभी चौथे अभियुक्त की तलाश है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी निवासी रविकांत (34 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद का शव मंडी के पीछे खाली पड़े प्लाट में मिला था। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। जिस दिन रविकांत का शव मिला था। अभियुक्त मोनू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रविकांत की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

चार लोगों ने उसकी ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी थी और शव को मंडी के पीछे फेंक दिया था। मोनू पुत्र विष्णु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की पड़ताल में मोनू के तीन साथियों के नाम भी सामने आए। इनमें से पुलिस ने मोहित पुत्र धर्मेश और श्रीकृष्ण पुत्र भरत सिंह निवासीगण नगला अलगर्जी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। वहां उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट केडी शर्मा ने बताया कि रविकांत की हत्या में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब चौथे हत्याभियुक्त की तलाश है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed