फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ram's wedding procession will be held in the city on 28th on Sitaram Vivah Panchami

हाथरस : सीताराम विवाह पंचमी पर 28 को निकलेगी शहर में राम की बरात

Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ram's wedding procession will be held in the city on 28th on Sitaram Vivah Panchami
हाथरस : राम दरबार मंदिर में आयोजित वार्ता में राम बरात की जानकारी देते आयोजक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीसीताराम विवाह पंचमी का पर्व 28 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत हनुमान गली में अवधपुरी और तालाब चौराहा स्थित मंदिर श्रीराम दरबार में जनकपुरी सजाई जाएगी। यह जानकारी श्रीराम दरबार मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मनोज व दीपक बूटिया ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि हनुमान गली से चारों दुल्हा सरकार श्रीरामचंद्र जी, श्री भरत लाल जी, श्री लखन लाल जी, शत्रुघभन घोड़ों पर सवार होकर शोभायात्रा के रूप में विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए तालाब चौराहा स्थित मंदिर श्रीरामदरबार स्थित जनकपुरी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय कैलाशचंद्र द्वारा शुरू की गई इस उत्सव प्रथा का ही परिणाम है कि आज भी उनकी प्रेरणा से यह महा महोत्सव पुन: इस वर्ष होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्सव के तहत एक-दो ब्राह्मण कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इस बार श्रीराम के रूप में चि. गोविंद एवं सीता जी के रूप में कल्पना दांपत्य-सूत्र में बंधेंगे। श्री राम दरबार प्रभात फेरी व राम दरबार प्रबंध समिति ने नगर व क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। वार्ता में संजीव बूटिया, सजल बूटिया, राकेश वर्मा, अचल बूटिया, अरुण बूटिया, बंटी अग्रवाल, गिरधर, राकेश बूटिया, सीताराम, उमेश शर्मा, अनूप अग्रवाल, पवन सारस्वत, गोविंद, पं. भोलाशंकर शर्मा, मुकेश शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed