फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rajveer wandering for three years for housing

हाथरस : आवास के लिए तीन साल से भटक रहे राजवीर

Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rajveer wandering for three years for housing
टीनशेड के बाहर खड़ा राजवीर व उसका परिवार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सहपऊ ब्लॉक के गांव समदपुर निवासी राजवीर का परिवार टीनशेड के नीचे तिरपाल डालकर रहने को विवश है। 2018 में राजवीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन भी किया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि वे योजना के लिए पात्र हैं आपका नाम भेजा गया है लेकिन, अभी तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला। राजवीर सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं।

राजवीर का कहना है कि सहपऊ ब्लाक के कई बार चक्कर काटे, लेकिन आज तक उसे सिर्फ टहलाया ही जा रहा है। यही नहीं पीड़ित ने सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय से भी आवास दिलाने की गुहार लगाई। विधायक ने डीएम को पत्र भी लिखा, लेकिन पीड़ित आज भी वह दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। राजवीर सिंह पुत्र रामहेत सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन, अभी तक उसे आवास नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed