{"_id":"613cf7788ebc3e35e94a532b","slug":"hathras-raja-mahendra-pratap-market-is-in-bad-shape-dirty-water-is-full-hathras-news-ali272932897","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप मार्केट का हाल-बेहाल, भरा है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप मार्केट का हाल-बेहाल, भरा है गंदा पानी
विज्ञापन
हाथरस : राजा महेंद्रप्रताप मार्केट में भरा गंदा पानी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महान स्वाधीनता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप के सम्मान में जिले में कई पार्क बने हैं। कस्बा मुरसान में उनकी प्रतिमा भी लगी है। नगर पालिका ने करीब तीन दशक पहले उनके नाम पर एक मार्केट भी बनवाया। अलीगढ़ पर ओवरब्रिज के पहले यह मार्केट बिल्कुल नगर पालिका के बराबर है। राजा साहब के नाम अलीगढ़ में तो विश्वविद्यालय बन रहा है, लेकिन इस मार्केट का हाल-बेहाल है। यहां मार्केट में सड़क में गड्ढे हैं और अब बारिश में गंदा पानी उसमें भरा है। गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है।
महान स्वाधीनता सेनानी राजा महेंद्रप्रताप ने आजादी के लिए अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया था। मुरसान स्टेट के राजा महेंद्र प्रताप की स्मृति में कई पार्कों के नाम इस जिले में भी रखे गए। उनकी प्रतिमा भी काफी पहले लगवाई गई, लेकिन प्रशासन इनकी साफ-सफाई कराना भूल गया। इसी तरह नगर पालिका ने भी करीब तीन दशक पहले संगठित नगर विकास योजना के तहत एक मार्केट बनवाया तो राजा साहब के सम्मान में उसका नाम राजा महेंद्र प्रताप रखा।
इस मार्केट की सड़क का उद्घाटन वर्ष 2001 में प्रदेश के तत्कालीन मंत्री मंडलेश्वर ने किया। इसका पत्थर वहां लगा है।
मार्केट तो उससे पहले ही बन गया, लेकिन मार्केट की साफ-सफाई की सुध कभी प्रशासन ने नहीं ली। इस मार्केट में एक बार के बाद कभी दूसरी बार सड़क नहीं बनी है। इसके अलावा यहां काफी पानी भरा है। कई दुकानों में तो यह गंदा पानी अंदर तक जा रहा है।
विज्ञापन
गंदे पानी की निकासी भी नहीं है और जलभराव से संक्रमण फैलने की आशंका है। दुकानदारों को इस बात की खुशी है कि राजा महेंद्रप्रताप के नाम पर अब विवि बन रहा है, लेकिन उनका कहना है कि कम से कम राजा साहब के नाम पर तीन दशक पहले बने इस मार्केट की सुधि तो प्रशासन ले। यहां जलभराव को दूर कराया जाए। संवाद