फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rain spoiled the appearance of the city, waterlogging at many places

हाथरस : बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, कई जगह जलभराव

Wed, 09 Feb 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rain spoiled the appearance of the city, waterlogging at many places
हाथरस : कोतवाली सदर में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम से बुधवार की दोपहर तक हुई रिमझिम बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। कई जगहों पर जलभराव हो गया। कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी पानी भर गया। बारिश से सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बुधवार को पूरे दिन बादल छाये रहे।
मंगलवार की देर शाम से रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। बुधवार की दोपहर तक यह बारिश रुक-रुककर होती रही। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन हालांकि दोपहर बाद बारिश तो थम गई, लेकिन बादल छाये रहे और धूप नहीं निकली। तापमान अधिकतम 21 व न्यूनतम 12 रहा।
विज्ञापन

दिन ढलने के बाद सर्दी बढ़ने पर लोगों ने इससे बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लिया। बारिश से नाले-नालियों का पानी उफनकर सड़कों पर आ गए, जिससे जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गई। कोतवाली सदर परिसर और जिला अस्पताल परिसर सहित कई सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया। लोग जलभराव से परेशान दिखे। बारिश की वजह से बाजार भी देर से खुले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बाधित रही बिजली आपूर्ति
हाथरस। बारिश की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गए। इसकी वजह से कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मीतई, गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स और सलेमपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही। वाटर वर्क्स विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। नतीजा, इससे जुड़े इलाकों में भी बिजली ठप रही। संवाद

बारिश के कारण नहीं हो सका कार्यक्रम
हाथरस। बारिश के चलते शहर के लेबर कॉलोनी पॉर्क में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया और वहां मंच भी अधबना ही रह गया। रैली के उपरांत यहां नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो और लोकगीत जैसे कार्यक्रम होने थे, लेकिन यह नहीं हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed