{"_id":"5ef25e9a8ebc3e42e21aa092","slug":"hathras-rain-made-the-weather-happy-people-got-relief-from-the-heat-hathras-news-ali236899939","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बारिश ने मौसम को बनाया खुशनुमां, गर्मी से मिली लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बारिश ने मौसम को बनाया खुशनुमां, गर्मी से मिली लोगों को राहत
विज्ञापन
हाथरस: शहर में मंगलवार की शाम को हुई तेज बारिश में भीगता हुआ जाता बाइक सवार।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे और बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली। वहीं बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ व्याप्त हो गई, जिससे लोग परेशान दिखे।
पिछले कई दिन से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। ऐसे में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और तदुपरांत कई बार बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवा भी चली। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश से बचने के लिए लोग सड़क पर छतरी लेकर चलते दिखाई दिए।
लोगों को ऐसा भी लगा कि जैसे मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं शहर में बारिश के चलते स्थान-स्थान पर कीचड़ व गंदगी व्याप्त हो गई। कई स्थानों पर गंदा पानी भी सड़क पर भर गया।