फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Raids took ten samples, license of one shop suspended

हाथरस : छापा मार कर दस नमूने लिए, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित

Thu, 09 Dec 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Raids took ten samples, license of one shop suspended
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में डीएपी खाद व उर्वरकों की काला बाजारी पर लगाम लगाने के मकसद से विभागीय अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इसमें कई बीज की दुकान भी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान दस नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने सिकंदराराऊ तहसील में हसायन, कानऊ क्षेत्र, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने सहपऊ, सादाबाद क्षेत्र और भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने सासनी क्षेत्र में छापेमारी की।
छापेमारी में जिंक, सल्फर, माइक्रो, एसएसपी, डीएपी इत्यादि के कुल दस नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। छापेमारी के दौरान कई दुकानें बंद पाई गईं। इन्हें नोटिस दिया गया है। सहपऊ मानिकपुर क्षेत्र में एक दुकान की निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकारियों ने दुकानदारों को आगाह किया कि यदि ओवररेटिंग की शिकायत आई तो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब जिले में 4211 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 26785 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और 25304 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जनपद में 1481 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक खाद की उपलब्धता है। जनपद में 22693 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और अब तक 18482 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जनपद में 4211 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed