फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Raids on gas warehouses, stock checked

हाथरस: गैस गोदामों पर मारे छापे, स्टॉक जांचा

Fri, 06 Mar 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Raids on gas warehouses, stock checked
हाथरस: एक गैस एजेंसी पर छापे के दौरान चेकिंग करते डीएसओ। - फोटो : HATHRAS
होली के मौके पर गैस सिलिंडरों में घटतौली और अवैध रिफिलिंग को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिले के गैस गोदामों पर छापे मारे गए। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने स्टॉक, सिलिंडर के वजन और रिकॉर्ड आदि का मिलान किया। त्योहार को देखते हुए गैस एजेंसी संचालकों को समय से गैस सिलिंडरों को आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन स्तर से सभी जिलों को होली का पर्व देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दुुरुपयोग के बारे में विभिन्न निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश हैं कि गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग के क्रम में ही घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। गैस एजेंसियों पर आने वाले लोड का सत्यापन किया जाए। बांट माप निरीक्षक के साथ गैस एजेंसियों पर विक्रय के लिए रखे गए सिलिंडर और हॉकरों द्वारा होम डिलीवरी दिए जा रहे सिलिंडरों की जांच की जाए।
विज्ञापन

सिलिंडरों पर लगी सील का भी बारीकी से अवलोकन किया जाए। इन निर्देशों के क्रम में डीएसओ सुरेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ श्याम गैस एजेंसी, हाथरस गैस एजेंसी, इंद्रा गैस एजेंसी के गोदामों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। सिलिंडरों का वजन और रिकॉर्ड भी चेक किया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी तहसीलों में डीएम द्वारा एसडीएम की अध्यक्षता में एजेंसियों की चेकिंग के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed