फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Radha Mohan Singh will come to the convention of BJP Scheduled Front

हाथरस : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में आएंगे राधामोहन सिंह

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Radha Mohan Singh will come to the convention of BJP Scheduled Front
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही भाजपा तैयारियों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। इस क्रम में 29 दिसंबर को अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस में अनुसूचित मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह शामिल होंगे। इससे प्रदेश प्रभारी पदाधिकारियों के साथ हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर मंथन करेंगे। भाजपा के पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हैं।
जन विश्वास यात्रा के जरिये भाजपा सरकारी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हुई है। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का यहां आगमन हुआ था। अब केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन का आना तय माना जा रहा है। शहर के अलीगढ़ रोड पर श्रीजी फार्म हाउस में दोपहर 12 बजे से अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन से पूर्व सुबह 10 बजे से सभागार में बैठक होगी, जिसमें सांसद, विधायक, जिला संचालन समिति, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, चुनाव संचालन समिति, ब्लॉक प्रमुख आदि जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर विचार-विमर्श होगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed