फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Quarantine of the kin of a corona-infected dead woman

हाथरस: कोरोना संक्रमित मृत वृद्धा के परिजन किए क्वारंटीन

Thu, 11 Jun 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Quarantine of the kin of a corona-infected dead woman
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके पति व बेटे को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। वहीं मृतका की पुत्रवधू व नातिन-नाती को घर पर ही होम क्वारंटीन किया गया है। वृद्धा का उपचार करने वाले दो चिकित्सकों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार की रात्रि को इस वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कस्बा की रहने वाली 66 वर्षीय एक महिला की देवरानी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में महिला की उठावनी के लिए कस्बा सहित रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। इस दौरान इस वृद्धा की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उसे परिजन मुरसान के प्राइवेट चिकित्सकों के पास ले गए थे। मुरसान में दो दिन उपचार के बाद परिजन महिला को वृंदावन ले गए। जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के अस्पताल में महिला की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें मंगलवार को महिला कोरोना संक्रमित निकली थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के कुछ देर बाद ही इस वृद्धा की मौत हो गई। इससे कस्बा सहित रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया था। महिला के शव को परिजन मुरसान करवन नदी के पास श्मशान ले गए। जहां पर महिला का उसके बेटे ने पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार किया गया। कस्बा मुरसान में कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यह तथ्य भी विदित है कि इससे पहले कस्बे का एक बैंककर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। वह मुरसान के ही कोविड-1 अस्पताल में दाखिल है। उसके परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया था और ढाई सौ मीटर का इलाका हॉटस्पॉट घोषित कर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed