फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pusaini Pradhan was abused, threatened in drain construction dispute

हाथरस : नाला निर्माण विवाद में पुसैनी प्रधान से गाली गलौज, धमकी

Sun, 12 Dec 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pusaini Pradhan was abused, threatened in drain construction dispute
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुसैनी के ग्राम प्रधान उमेश चौधरी ने शनिवार को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में ग्राम प्रधान ने बताया कि कोविड महामारी से निजात और जलभराव व गंदगी से निजात के लिए क्षेत्र पंचायत सादाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसैनी में घूरेलाल प्रधान के घर से स्कूल बंबा तक नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांव के गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके, लेकिन गांव के कुछ असामाजिक लोगों ने अनावश्यक रूप से निर्माणाधीन नाले को रूकवा दिया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि जब उन्होने इसकी शिकायत एसडीएम से की तो उक्त असामाजिक लोगों ने एक महिला को आगे कर उनसे गाली गलौज की और नाला निर्माण कराने पर झूठे मुकद्दमे में फंसवाने और सपरिवार जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिकॉडिंग भी उनके पास है। तहरीर में उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed