{"_id":"6052400c8ebc3e8c911c7dd0","slug":"hathras-purse-missing-from-a-woman-s-bag-that-came-to-market-sadabad-news-ali258876219","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाजार आई महिला के बैग से पर्स गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाजार आई महिला के बैग से पर्स गायब
विज्ञापन
हाथरस : थाने पर पर्स गायब होने की शिकायत करती महिला राजेश।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
थाना क्षेत्र के गांव मौनियां के बाजार से एक महिला का पर्स गायब हो गया। वह अपनी मां के साथ बेटी के लिए जूती खरीदने एक दुकान पर आई थी। पर्स में 2500 रुपये नकद, सोने की अंगुठी, एक कान का झाला व अन्य जेवरात थे। महिला दुकानदार को पकड़कर थाने ले आई।
राजेश देवी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह बुधवार को बाजार में अपनी मां के साथ एक फड़ से अपनी बेटी के लिए जूती खरीद रही थी। उसने अपना बैग फड़ के एक साइड में रख दिया था। बैग में उसका पर्स भी था। जब दुकानदार को पैसे देने के लिए उसने बैग से पर्स निकालना चाहा तो पर्स गायब था।
पर्स नहीं मिलने पर वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। महिला दुकानदार को पकड़कर थाने ले आई। इस संबध में राजेश ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में दुकानदार पर पर्स गायब करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उस समय दुकानदार के अलावा अन्य कोई वहां मौजूद नहीं था।