फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Public service center operator accused of crossing 30 thousand rupees from the account

हाथरस : जनसेवा केंद्र संचालक पर खाते से 30 हजार रुपये पार करने का आरोप

Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Public service center operator accused of crossing 30 thousand rupees from the account
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकयत करते हुए जनसेवा केंद्र संचालक पर खाते से रुपये पार करने का आरोप लगाया है। महिला के खाते से दो बार में 30 हजार रुपये पार हो गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी निवासी गिर्राज सिंह की पत्नी सोनिया देवी का आरोप है कि उसने 15 फरवरी को जनसेवा केंद्र पर जाकर अपने शून्य बैलेंस के खाते से 510 रुपये निकाले थे। इसकी जानकारी जनसेवा केंद्र संचालक को थी। आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक ने महिला को बिना बताए और बिना अंगूठा लगवाए उसके खाते से दो बार में 30 हजार रुपये की रकम निकाल ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब महिला जनसेवा केंद्र पर घरेलू खर्च के लिए रुपये निकालने के लिए पहुंची तो उसे पैसा निकल जाने की जानकारी हुई। महिला ने जनसेवा केंद्र संचालक पर अवैध तरीके से रुपये निकाल लिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। यहां से महिला साइबर सेल पहुंची और फिर शिकायत देकर मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed