{"_id":"62d8451fee3d7108ab7efb06","slug":"hathras-protest-of-members-continues-one-got-shaved-hathras-news-ali296459918","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सभासदों का धरना जारी, एक ने कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सभासदों का धरना जारी, एक ने कराया मुंडन
विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासद और अपने सिर के बाल मुंडवाते एक सभासद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिसर में सभासदों का धरना बुधवार को धरना भी जारी रहा। एक सभासद ने नगर पालिका प्रशासन के क्रिया कलापों के विरोध में अपने सिर के बाल भी मुंडवाए। सभासदों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएगी, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।
उल्लेखनीय है कि तीन साल से शहर के वार्ड नंबर 16 में एक बरातघर अधूरा पड़ा है और इसका निर्माण नहीं कराया है। इस मामले में सभासद संबंधित एई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और इस बरातघर का निर्माण शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। सभासदों का कहना है कि पिछले माह भी उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया था। तब उन्हें लिखित में आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक आश्वासन पूरा नहीं किया गया है। पिछले आठ दिन से सभासद फिर धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को एक सभासद श्रीभगवान वर्मा ने अपने सिर के बालों का मुंडन भी कराया।
इस मौके पर सभासदों ने पालिका प्रशासन व नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। सभासदों कहना है कि नगर पालिका व जिला प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। धरने पर बैठे सभासदों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन इस मामले में कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक धरना खत्म नही होगा। धरने में सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र माहौर, नारायणलाल, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, अंजली शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद