फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protection of wildlife is our duty: SDM

हाथरस : वन्यजीवों का संरक्षण हमारा फर्ज : एसडीएम

Wed, 13 Oct 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Protection of wildlife is our duty: SDM
ब्लैक बग एवं अन्य प्रजातियों के संरक्षण को लेकर बैठक करते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

वन्यजीव संरक्षण के लिए बुधवार को तहसील सभागार में राजस्व कर्मी, वन विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि कासगंज रोड के कई ग्राम सभाओं में ब्लैक बग एवं अन्य हिरनों की प्रजातियां काफी संख्या में विचरण करती हैं। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम इन्हें पूरा संरक्षण देकर फलने फूलने का अवसर प्रदान करें।
अधिकारी ने कहा कि हिरण मूलत: टटी डंडिया, एचौला शहादतपुर एवं बरतर खास के मध्य पड़ने वाली बबूल की झाड़ियों में आसरा पाकर पल रहे हैं। यह सत्य है कि किसानों का रवैया इनके प्रति काफी अच्छा है। किसानों के संरक्षण के कारण इनका शिकार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि इनके उत्थान के लिए आगामी बैठक में प्रधानों, वन्यजीव प्रेमियों को आमंत्रित कर फेसिंग, पानी, चारे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इनके लिए फलदार के साथ छायादार पौधे रोपे जाएंगे। बैठक में हरपाल सिंह यादव, ओमपाल सिंह, देवा बघेल, उपेंद्र यादव, शिवकुमार शर्मा, सतेंद्र कुमार, विनय सेंगर, राजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed