{"_id":"61953e5832f13474b2125a9b","slug":"hathras-proposal-for-protection-of-blackbucks-ready-waiting-for-approval-hathras-news-ali2783899172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : काले हिरनों के संरक्षण का प्रस्ताव तैयार, मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : काले हिरनों के संरक्षण का प्रस्ताव तैयार, मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वन विभाग द्वारा काले हरनों के संरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे शासन को भेजने की तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है संरक्षण का काम जल्द शुरू भी होगा। वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा हिरनों की गणना आदि की जाएगी। करीब सौ हेक्टेयर में संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इससे सामान्य व काले हिरन की प्रजाति सुरक्षित होगी।
उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के टटी डंडिया और बरतर खास क्षेत्र में घने जंगल हैं। इस जंगल मेें करीब 400 सामान्य व 100 काले हिरन पाए जाते हैं। उजड़ते वन क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने हिरनों की प्रजाति को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। संरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है। अफसरों की मानें तो प्रस्ताव को जल्द हरी झंडी मिलेगी। डीएफओ सीपी सिंह का कहना है कि सिकंदाराराऊ क्षेत्र में हिरनों के लिए संरक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे शासन को भेजा जा रहा है। इसे शासन से जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। संवाद
100 हेक्टेयर भूमि पर होगा संरक्षण
हाथरस। वन विभाग द्वारा टटी डंडिया और बरतर खास आदि इलाकों में 100 हेक्टेयर भूमि पर हिरनों के लिए संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिकों द्वारा गणना की जाएगी। उसके बाद हिरनों के हिसाब से घास की उपलब्धता देखी जाएगी। कितनी घास और लगाई जाए इस पर विचार होगा, क्योंकि हिरनों को घास ज्यादा पसंद है। संवाद