फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Professional bus owners demand six months tax waiver

हाथरस: व्यवसायिक बस मालिकों ने छह माह का टैक्स माफ करने की मांग

Fri, 17 Jul 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Professional bus owners demand six months tax waiver
हाथरस: टैक्स में रियायत कीमांग को लेकर एआरटीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते प्राइवेट बस ऑपरेटर? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्राइवेट बसों के मालिक भी खासे परेशान हैं। इन बस मालिकों ने हाथरस सहित पूरे प्रदेश में छह माह का टैक्स माफ करने की मांग को लेकर एआरटीओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वहां नारेबाजी भी की। सीएम के नाम एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मोटर ऑपरेटरर्स यूनियन व अलीगढ़, गोंडा, जलेसर बस आपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कोविड 19 महामारी के दौरान व्यवसायिक वाहन व बसें 24 मार्च से निरंतर खड़ी हुई हैं। इनके संचालन के लिए आगामी कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

व्यवसाय ठप होने से मोटर मालिक भुखमरी के कगार पर हैं। वह टैक्स जमा कैसे कर पाएंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार उपाध्याय, रामपाल, रवेंद्र, सुभाष चंद्र, दुष्यंत, अवधेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, दुर्गेश आदि थे। एआरटीओ ने शासन स्तर से निर्देश आने पर ही किसी तरह की राहत देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed