{"_id":"6227a9c44684992d9e1e2589","slug":"hathras-private-bus-overturns-one-passenger-killed-10-injured-sasni-news-ali2867089150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निजी बस पलटी, एक यात्री की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निजी बस पलटी, एक यात्री की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
बीनेश का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के निकट मंगलवार की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच में हाथरस से अलीगढ़ की तरफ जा रही एक निजी बस असंतुलित होकर पलट गई।
दुघर्टना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस के चालक-परिचालक मौके से भाग गए।
घायलों में से छह लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायल यात्रियों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मंगलवार की सुबह निजी बस संख्या आरजे 09-पीए 3933 हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही थी।
यह बस जयपुर से बरेली वाया अलीगढ़ होकर जा रही थी। बस जैसे ही राजमार्ग पर नई सब्जी मंडी के निकट पहुंची, वैैसे ही असंतुलित होकर पलट गई।
दुघर्टना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान कुछ व्यापारी, किसान और आढ़ती भी मंडी के लिए निकल चुके थे। चीख-पुकार सुनकर यह सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। बस में फंसे घायल यात्रियों को को बाहर निकलवाया गया।
दुघर्टना में एक 35 वर्षीय युवक वीनेश पुत्र शिवराम निवासी लहौर्रा थाना सासनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमवीर, ताहिर निवासी मुरादाबाद व मोहम्मद ओवेश, अंकित सक्सेना, अमित, वकील अहमद, जीशान, अनुराग, मोहित, प्रवेश निवासीगण बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण अमित, अंकित सक्सेना, मोहम्मद ओवेश, वकील अहमद, अनुराग एवं परवेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वीनेश के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : SASNI