फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Principal suspended for promoting BSP on social media

हाथरस : सोशल मीडिया पर बसपा का प्रचार करने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 15 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Principal suspended for promoting BSP on social media
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शिक्षक गरिमा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में विकास खंड मुरसान के गांव नगला बिहारी के प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षक को बीआरसी हसायन से संबद्ध किया गया है।
प्रधानाध्यापक सिद्धार्थ कुमार की शिकायत डीएम से करते हुए कहा गया था कि कि आचार संहिता लगने के बावजूद प्रधानाध्यापक कई बार पार्टी विशेष का प्रचार-प्रसार फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुरसान ने इस मामले की जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शिक्षक द्वारा अपनी फेसबुक पर पार्टी विशेष के पक्ष में पोस्ट की जा रही हैं। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर सिद्धार्थ कुमार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की आदर्श आचार संहिता और सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 का उल्लंघन करने के चलते बीएसए ने निलंबन कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

ये हैं आरोप-
फेसबुक पर विभिन्न तिथियों में की गईं पोस्ट, जिसमें उत्तर प्रदेश में इस बार बहुजन समाज पार्टी फर्स्ट लिस्ट ऑफ बीएसपी, बसपा को चुनाव में 10 दलों का समर्थन दिया, आगरा में बीएसपी की रैली का ताजा अपडेट, मायावती करेंगी संबोधित, बहन कु. मायावती जी आज दिनांक 05.02.2022 को सहारनपुर में रैली करेंगी, पोसिबिलिटी ऑफ विनिंग पार्टी, किसानों की आय दोगुनी करते हुए मोदी सरकार आदि पोस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed