फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Prevent stray animals, save crops

हाथरस : आवारा पशुओं की करें रोकथाम, फसलों को बचाएं

Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Prevent stray animals, save crops
आवारा पशुओं द्वारा फसल को बर्बाद करने की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते गांव न - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को लगातार बर्बाद करने से किसान परेशान हैं। मंगलवार को गांव नगला अपरबल, नगला मोहकम वेदई के किसानों ने सादाबाद ब्लाक पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की रोकथाम की मांग की।
किसानों ने खंड विकास अधिकारी को बताया कि आवारा गोवंश, जंगली सूअरों ने उनकी आलू, गेहूं, सरसों की फसल को बर्बाद कर दिया है। आए दिन यह आवारा पशु खेतों में घुसकर फसल को रौंद रहे हैं। खेतों की रखवाली कर रहे किसान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह आवारा पशु इस समय किसानों की सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं।
विज्ञापन

इनकी वजह से न सिर्फ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, बल्कि रात रात भर कड़ाके की ठंड में खेतों की रखवाली भी करनी पड़ रही है। खंड विकास अधिकारी ने गांव से आवारा गोवंश को अस्थायी गोशाला में भेजे जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर राम अवतार सिंह, हरओम सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, गौरव पचौरी, सत्यप्रकाश, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, राजकुमार, उमेशचंद्र, रामकुमार सिंह, मोहन सिंह, मनवीर सिंह, धनवीर सिंह, सोनू चौहान, हरिओम, आदित्य चौहान, कादर खान, संजय कुमार, विकास, अमित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed