फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparations to feed lotus again with the help of booth presidents

हाथरस : बूथ अध्यक्षों की मदद से फिर कमल खिलाने की तैयारी

Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparations to feed lotus again with the help of booth presidents
हाथरस : एटा की बैठक में जाते भाजपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्षों के सहारे जिले में फिर से कमल खिलाने की तैयारी में जुट गई है। एटा में हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्ष को रीढ़ की हड्डी बताते हुए पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सकार लगातार प्रदेश में विकास को सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में जिले के सभी बूथों से 1,400 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रदेश सरकार के मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना आदि पदाधिकारियों ने सभी मंडलों से बूथ अध्यक्षों को एटा के लिए रवाना किया। शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में सभी शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व पार्टी के पदाधिकारी एटा के लिए गाड़ियों से रवाना हुए। इससे पूर्व हाथरस विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी चौ. नत्थी सिंह व शरद माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी नारायण लाल, गोपाल कृष्ण रावत, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुवीन खान, सुरेश चौधरी, गोविंद गुप्ता, करन वार्ष्णेय, कप्तान सिंह ठेनुआं, डॉ. राजीव सेंगर, श्वेता दिवाकर, अखिलेश गुप्ता, राजकुमारी चौहान, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरीश सेंगर, दिलीप चौधरी, अमन पाराशर, सोनिया नारंग, पूनम शर्मा, ज्योति खुराना, संतोष जोशी, जुगनू यादव, भूपेंद्र कौशिक, अरुण उपाध्याय आदि थे। बृज क्षेत्र की मंत्री डौली माहौर के नेतृत्व में हाथरस जंक्शन मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रमोद सेंगर, प्रमोद मदनावत, महेशचंद्र वर्मा, वासुदेव माहौर एडवोकेट, हरनारायण सिंह, सोनू भारती, जितेंद्र भारती आदि सम्मेलन में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed