फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Prayers sought for the progress of the nation and the nation on Eid-ul-Fitr

हाथरस : ईद-उल-फितर पर मुल्क और कौम की तरक्की की मांगी दुआ

Tue, 03 May 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Prayers sought for the progress of the nation and the nation on Eid-ul-Fitr
हाथरस : मुरसान गेट ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान दुआ मांगते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ईद-उल-फितर का त्योहार जिलेभर में उल्लास से मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच जिलेभर के सभी ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हजारों अकीदतमंदों ने सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह पर नमाज अदा कर मुल्क और कौम की सलामती और तरक्की की दुआ मांगी। पूरा माहौल अल्लाह-ओ-अकबर से गूंज उठा। इस बार ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की गई।
सुबह तयशुदा वक्त से पहले मुरसान गेट स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बार ईदगाह के अंदर अकीदतमंद जानमाज और चादर बिछाकर बैठ गए। मुफ्ती इमरान कासमी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि हर मुस्लमान का फर्ज है कि वह नेकी के रास्ते पर चले और दूसरों की मदद करे। झूठ और फरेब से खुद भी बचे। दूसरों को भी बचाए। उन्होंने बच्चों को तालीम दिलाने पर जोर भी दिया। मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। इससे पूर्व मौलाना नजीर अहमद ने तकरीरें पेश कीं। इसके बाद ईदगाह के पास मौजूद लोगों को फितरा और जकात बांटी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी रहे मौजूद
नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। खुद डीएम रमेश रंजन, एसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा, एसडीएम सदर विपिन शिवहरे मौजूद रहे। कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। नगर पालिका के कर्मी भी व्यवस्थाओ में सहयोग करते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह के बाहर पहुंच गया सांड़, मची खलबली
ईद की नमाज के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे। इस बीच वहां एक सांड़ आ गया। सुरक्षा कर्मियों ने सांड़ को रास्ता देते हुए निकाला। सांड़ के निकलने के दौरान लोगों को यह डर सताता रहा कि कहीं सांड़ भीड़ को देखकर हमलावर न हो जाए। संवाद

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने जताया आभार
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान ने पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, मुवीन खान, बाबर खान, अकील, शकील अहमद, मोहम्मद आबाद, मुस्ताक अहमद, हाजी कमर कुरैशी, दीन मोहम्मद, विलाल अहमद, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed