फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Powerloom factory collapsed due to lantern fall, two laborers severely injured

हाथरस: लैंटर गिरने से पावरलूम फैक्ट्री ढही, दो मजदूर दबकर गंभीर घायल

Wed, 24 Jun 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Powerloom factory collapsed due to lantern fall, two laborers severely injured
हाथरस: फैक्टरी की दीवार गिरने के बाद बिखरा पड़ा मलबा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जलेसर रोड फायर स्टेशन के निकट स्थित पावरलूम की फैक्टरी की ऊपरी मंजिल की छत का लेंटर एकाएक गिर गया। इसके चलते दोनों मंजिलें भी वजन नहीं सह पाई और पूरी फैक्टरी की दीवारें व छत नीचे धंस गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां दबे दो मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जलेसर रोड पर फायर ब्रिगेड के निकट रहने वाले शिव कुमार पुत्र रूप किशोर की घर में ही पावरलूम की फैक्टरी है। मंगलवार को फैक्टरी की ऊपरी मंजिल में काम चल रहा था। दो मजदूर नीचे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बारिश के वक्त अचानक फैक्टरी का ऊपरी मंजिल का लैंटर गिर गया। इसके चलते अन्य छत व दीवारें भी धंस गई।
विज्ञापन

इसके मलबे में नीरज व विनोद निवासीगण नयाबांस दब गए। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। यहां पर फायर ब्रिगेड कर्मी भी आ गए, जिन्होंने मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में घायल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनके परिवार के लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed