फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power workers thunder in protest of privatization, protests

हाथरस: निजीकरण के विरोध में गरजे बिजली कर्मी, किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power workers thunder in protest of privatization, protests
हाथरस: निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल ओढ़पुरा हाथरस पर विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के तत्वाधान में शुक्रवार को आठवें दिन बिजली कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रयोग बतौर आगरा शहर की बिजली वितरण व्यवस्था टोरंट कंपनी को सौंप दी गई। उसमें शर्त रखी गई थी कि कंपनी लाइन हानियाें को 30 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत करेगी और विभाग का फंसा हुआ 1,700 करोड़ रुपये राजस्व को वसूल करके विभाग को देगी, परंतु करीब चार साल बीतने के बाद लाइन हानियों में कोई भी कमी नहीं आई।
विज्ञापन

इससे प्रतीत होता है कि निजीकरण बिजली विभाग, उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में से किसी के भी हित में नहीं है। प्रदर्शन में अतुल रावत, गिर्राज सिंह, चंद्रभान शर्मा, सियाराम, सत्येंद्रपाल सिंह, हिमांशु, रवि कुमार, एमएल कल्पक, रामकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा वर्मा, राकेश कुमार, अतुल जैन, केश तिवारी, राघवेंद्र शर्मा, धीरज रावत, सोनू वर्मा, शिवम शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed