फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power supply will be shut off during Holika Dahan

हाथरस : होलिका दहन के दौरान बंद होगी विद्युत आपूर्ति

Sun, 28 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Power supply will be shut off during Holika Dahan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है वह बिजली लाइनों के नीचे होलिका न रखें। होलिका दहन के दौरान कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होगी, क्योंकि आग की लपटें लाइनों तक पहुंचने का खतरा रहता है। होलिका दहन से पहले बिजली अधिकारी शहर से देहात तक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अफसरों को धुलेंडी के दिन बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक सैकड़ों जगहों पर होलिका रखी जाती है। शहर में ज्यादातर होली मुख्य मार्गों और चौराहों पर रखी जाती है। रविवार की शाम को चूंकि होलिका दहन होना है, इसे लेकर बिजली विभाग सतर्क है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह बिजली की लाइनों के नीचे होली न रखें। अधिकारी होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

धुलेंडी वाले दिन आपूर्ति को बेहतर रखने के लिए एसडीओ व जेई को निर्देशित किया गया है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि लोगों को बिजली की लाइनों के नीचे होलिका न रखने की सलाह दी गई है। आग की लपटों से लाइन क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed