{"_id":"61004d688ebc3e094f1701bf","slug":"hathras-power-supply-of-five-villages-stalled-villagers-surrounded-sdo-hasayan-news-ali269198735","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा
विज्ञापन
हाथरस : एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर वार्ता करते ?
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के पांच गांवों के लिए बिजलीघर से जा रही विद्युत लाइन के तीन खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण 15 दिन से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई है, लेकिन विद्युत विभाग व तहसील प्रशासन के अधिकारियों की उदासीनता से आज तक तीन खंभों में से दो सर्वे रिपोर्ट न दिए जाने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
क्षेत्र के गांव नगला मियां, लोधीपुर, करारमई, नगला शेखा और नगला पटवारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय पर पहुंचकर एसडीओ का घेराव किया और अभी तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख ने एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता को ज्ञापन देकर 24 घंटे में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पांच गांवों के लिए जा रही लाइन के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि लेखपाल द्वारा दो खंभों के क्षतिग्रस्त होने की सर्वे रिपोर्ट दी गई है। मौके पर तीन की जगह नौ खंभे लगाए जाने हैं। इसके लिए सामान मंगवाने के लिए पत्राचार भी किया गया है। सामान नहीं होने की वजह से ही खंभे लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। सामान मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।