फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power crisis in many areas of the city, problems faced

हाथरस: शहर के कई इलाकों में रहा बिजली संकट, झेलीं दिक्कतें

Sun, 08 Nov 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Power crisis in many areas of the city, problems faced
हाथरस: ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर मेंटेनेंस का काम करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली को ध्यान को रखते हुए बिजली विभाग ने शहर के सभी बिजलीघरों में मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह सात से दस बजे तक शहर के वाटर वर्क्स, गिजरौली, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा आदि सबस्टेशनों पर मरम्मत का काम चला। इस दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
जिले में अघोषित कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी दिन में तो कभी रात में कई कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी बिजली आपूर्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी काफी देर तक बिजली बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। कल कारखानों की मशीनें थमी रही। पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगी रही। सुबह करीब दस बजे बिजली आने के बाद लोग तेजी से कामों को निपटाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed