फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power crisis deepens from city to countryside, routine affected

हाथरस : शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, दिनचर्या प्रभावित

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power crisis deepens from city to countryside, routine affected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार को रोशन बनाने के लिए इन-दिनों जिले के बिजलीघरों पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण मंगलवार को शहर और ग्रामीण अंचल कई विद्युत उपकेंद्रों की से जुड़े इलाकों में बिजली बाधित रही, जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोगों को बिना बिजली के खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि अगले हफ्ते में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान बिजली सिस्टम पर लोड भी बढ़ेगा। इसको ध्यान में रखते हुए बिजलीघरों पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। मंगलवार को शहर के वाटर वर्क्स, चंदपा, गिजरौली, कोटा रोड, लाखनूं, लाड़पुर, जिला न्यायालय कोर्ट के अलावा सासनी के सासनी प्रथम, सासनी द्वितीय, कौमरी, बिलखौरा, तहसील रोड, नौहाटी, लहरा बिजलीघर से जुड़ी लाइनों पर मरम्म्मत का काम किया गया।
विज्ञापन

इस कारण सुबह सात बजे से 10 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। कल कारखानों की मशीनें थमी रहीं। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed