फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Post-mortem will be done after removing the child's body from the grave

हाथरस : कब्र से बच्चे का शव निकाल कर होगा पोस्टमार्टम

Wed, 29 Sep 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Post-mortem will be done after removing the child's body from the grave
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला अहियापुर में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। उसके शव को दफना दिया गया था, लेकिन अब बच्चे के पिता उसकी हत्या की बात कह रहे हैं। अब उन्होंने जिलाधिकारी से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। बुधवार को एसडीएम सदर की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
शहर के मोहल्ला अहियापुर निवासी रामकुुमार का 10 साल का बेटा अंश 21 सितंबर को सीढ़ियों से गिर गया था। उसे परिजन डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन पिता को शक है कि उनके बेटे की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण नहीं हुई। उसकी किसी ने हत्या की है। उन्होंने जिलाधिकारी को बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर डीएम ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट होगा। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि एसडीएम की देखरेख में शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा। उसका पोस्टमार्टम कराया जाना है, क्योंकि बच्चे के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed