{"_id":"5ef4f9248ebc3e430c40abd5","slug":"hathras-porn-videos-shown-to-children-during-online-class-hathras-news-ali2370728166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चों को दिखा दी अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चों को दिखा दी अश्लील वीडियो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऑनलाइन क्लास के दौरान एक गंदी वीडियो कुछ बच्चों ने देखी तो बच्चों ने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की। इस बारे में एसडीएम सदर व पुलिस से शिकायत की गई है।
शहर के कई स्कूलों की इस समय ऑनलाइन क्लासें चल रही हैं। एक नामचीन स्कूल की सुबह जब ऑनलाइन क्लास चल रही थी तो आरोप है कि इस दौरान एक गंदी वीडियो इसमें आ गई। इसे बच्चों ने देखा और इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की। अभिभावकोें ने इस बारे में एसडीएस सदर व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की है। एसडीएम सदर को दिए प्रार्थना पत्र में इन अभिभावकों ने यह भी कहा है कि यह वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो पाई है।
अभिभावकों ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि इससे उनके बच्चों के परेशानी हुई है। अभिभावकों ने मांग की है कि इन ऑनलाइन क्लासेज को बंद कराएं या व्हाट्सएप पर बच्चों को वर्क दे दिया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि जो भी घटनाक्रम हुआ है, उसे लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जाए। एसडीएम सदर रामजी मिश्र का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।