{"_id":"635ace61214c6b41db65c26e","slug":"hathras-poor-s-hut-burnt-to-ashes-due-to-firecracker-fire-sadabad-news-ali303484992","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पटाखे की आग से गरीब की झोपड़ी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पटाखे की आग से गरीब की झोपड़ी जलकर राख
विज्ञापन
हाथरस : जली हुई झोपड़ी में सामान को दिखातीं गुड्डी देवी। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गोवर्धन पूजा की रात को क्षेत्र के गांव रसीदपुर में पटाखे से एक गरीब महिला की झोपड़ी जलकर राख हो गई, जिससे हजारों रुपये का दैनिक उपभोग का सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बुधवार की रात को गोवर्धन पूजा के मौके पर गांव में बच्चे और युवा आतिशबाजी कर रहे थे। पटाखे की चिंगारी से गांव की विधवा महिला गुड्डी देवी की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। आतिशबाजी करने वाले भाग खड़े हुए। गांव के काफी लोग झोपड़ी की आग बुझाने में जुट गए।
इन लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचने से पहले ही झोपड़ी और उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से महिला के दैनिक उपभोग का सामान जल गया। इसके संबंध में प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दी है। संवाद