न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेज जयंती और मेला कार्यक्रम के कार्यक्रम को भले ही स्थगित कर दिया गया है, लेकिन शनिवार को घरों में पूजा-अर्चना के साथ महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाएगी। इस क्रम में शुक्रवार को अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को जन जागरण के लिए ध्वज वितरित किए।
पदाधिकारियों ने ध्वज पूजन कर जयंती को हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है। पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे से चामड़ गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जाएगी। अग्रबंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। इस मौके पर दिलीप कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, मुकेश गर्ग, अंशुल लोहिया, विपुल सिंघानिया, गौरव अग्रवाल, सुमंतकाल गोयल आदि मौजूद थे।