{"_id":"60b917b48ebc3e78c27222d0","slug":"hathras-police-remained-alert-about-darkai-incident-hathras-news-ali26462334","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दरकई कांड को लेकर सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दरकई कांड को लेकर सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई की गोशाला के पास मिले गोवंश के अवशेषों को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। इसके मद्देनजर दरकई को जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं गांव के हालतों की पल-पल की आला अधिकारी खबर लेते रहे। जिलेभर में पुलिस अलर्ट रहा।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई की गोशाला के निकट बाजरा के खेत और नाले की पटरी पर गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया था और गांव राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुुंचे थे। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इसे लेकर बृहस्पतिवार को थाने का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके चलते दूसरे दिन पूरा पुलिस महकमा अलर्ट रहा। जिले में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी गई। इधर, दूसरे दिन नाले के पास आवारा जानवरों द्वारा मिट्टी से बाहर निकाल दिए गए अवशेषों को खोदकर दबवा गया।