{"_id":"623b6b7f637f28495861045e","slug":"hathras-police-raided-for-the-arrest-of-the-doctor-hathras-news-ali2876775158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नर्स के साथ छेड़खानी के आरोपी चिकित्सक की अब पुलिस तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर दबिश दी लेकिन डॉक्टर के वहां पर न मिलने पर पुलिस वापस लौट आई।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में तैनात एक नर्स ने एक चिकित्सक पर अभद्रता व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले की विभागीय जांच भी चल रही है। पुलिस भी उच्चाधिकारियों के आदेश पर अब डॉक्टर की गिरफ्तारी में लग गई है।
बुधवार को पुलिस डॉक्टर के आवास पर पहुंची, लेकिन यहां पर डॉक्टर के न मिलने पर उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।