फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police raid call centers, there was a stir

हाथरस : पुलिस ने कॉल सेंटरों पर मारे छापे, मची खलबली

Sat, 06 Feb 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police raid call centers, there was a stir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस ने जिले के कई कॉल सेंटरों में शुक्रवार की शाम को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें कई युवतियां भी शामिल थीं। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मच गई। पुलिस ने हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं कुछ देर शाम तक पुलिस की हिरासत में थे।
शहर व इसके आसपास के इलाकों में कॉल सेंटरों का संचालन हो रहा है। पुलिस को यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ कॉल सेंटरों के जरिये ठगी की जाती है। इस पर सीओ सिकंदराराऊ की अगुवाई में पुलिस ने कई कॉल सेंटरों पर छापा मारा। कोतवाली सदर क्षेत्र में मुरसान गेट प्रकाश टॉकीज के पीछे वाले मोहल्ले और मथुरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कॉल सेंटर का संचालन हो रहा था। इन दोनों कॉल सेंटरों पर छापा पड़ने से कॉल सेंटरों पर काम करने वाले युवक-युवतियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

दोनों ही जगहों से पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन युवक व युवतियों को हिरासत में लिया। इसकी जानकारी कॉल सेंटर पर काम करने वाले लोगों के परिजनों को हुई तो वह घबरा गए और अपने बच्चों को छुड़वाने के लिए कोतवाली पहुंच गए। जहां से पुलिस ने सभी को निजी मुचलकों पर घर जाने दिया। इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली सदर प्रभारी से की गई तो वह कुछ भी बताने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने बस इतना ही कहा कि कॉल सेंटरों पर छापा मारा गया है। पूरी जानकारी जांच के बाद दी जाएगी। वहीं कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने भी दयानतपुर के निकट एक कॉल सेंटर पर छापा मारा और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इसे लेकर भी पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed