फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police-PAC stationed in Kumhrai after painting dispute, case registered

हाथरस : पेंटिंग विवाद के बाद कुम्हरई में पुलिस-पीएसी रही तैनात, मुकदमा दर्ज

Mon, 09 May 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police-PAC stationed in Kumhrai after painting dispute, case registered
हाथरस : गांव कुम्हरई में महाराणा प्रताप की जयंती के दौरान मौजूद राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिका - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। काफी पुलिस व पीएसी वहां तैनात रही और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इधर, एक पक्ष के लोगों ने वहां महाराणा प्रताप की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इधर, विवादित पेंटिंग बनाने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि गांव कुम्हरई के तिराहे के बाहर लगे बोर्ड पर कुछ लोगों ने एक विवादित पेंटिंग बना दी थी। इस बोर्ड के एक तरफ तो महाराणा प्रताप का चित्र बना है, जबकि दूसरी तरफ कुछ भी कुछ लोगों ने पेंटिंग बना दी थी। इसमें महाराणा प्रताप मुगलों से युद्ध करते दिखाई दे रहे हैं। इस पेंटिंग पर वहां कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष ने इसे पुतवा दिया था।
विज्ञापन

तदुपरांत रविवार को वहां पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे और इसे ढकवा दिया था। विवादित पेंटिंग के मामले में पुलिस ने 12 लोगों व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर पेंटिंग बनाकर सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। इधर, सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती थी। ऐसे में इस बोर्ड को लेकर कोई वबाल न हो जाए, परिणामस्वरूप सुबह से ही पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पुलिस और पीएसी के साथ एसडीएम सादाबाद शिव सिंह, सीओ सादाबाद बह्म सिंह, कोतवाली निरीक्षक चंदपा चतर सिंह राजौरा भी पहुंच गए। इधर, महाराणा प्रताप की जंयती पर वहीं काफी लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया और जयकारे लगाए। पुलिस इस दौरान काफी सतर्क रही। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक चंदपा का कहना है कि कुछ लोगों के विवादित पेंटिंग बनाई थी। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है और वहां कुछ लोगों ने शांतिपूर्वक ही महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। संवाद

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने दिया ज्ञापन
हाथरस। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया भी परिषद के अन्य पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने इस मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब इस पेटिंग पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है तो फिर इसे क्यों पुतवा दिया गया। उनका यह भी कहना था कि जो आपत्ति कर रहा हो, उसे सामने लाया जाए। इस मामले को लेकर उन्होंने परिषद के अन्य पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed