फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police Observer inspected Sikandrau, Hathras Junction police stations

हाथरस : पुलिस प्रेक्षक ने किया सिकंदराराऊ, हाथरस जंक्शन थानों का निरीक्षण

Sat, 05 Feb 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police Observer inspected Sikandrau, Hathras Junction police stations
हाथरस : कोतवाली सिकंदराराऊ के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते चुनाव प्रेक्षक (पुलिस)। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक (पुलिस) डीआईजी मीची पाकू ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सिकंदराराऊ और हाथरस जंक्शन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया और चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय रिकार्ड, मास्टर चुनाव रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत थाने पर तैयार किए गए मास्टर चुनाव रजिस्टर को चेक कर उसका अवलोकन किया। तत्पश्चात निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, सीआरपीसी में की गई कार्रवाई, लाइसेंसी शस्त्रों के जमा कराए जाने की स्थिति और अवैध शस्त्रों की बरामदगी के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के संबंध में गहनता से समीक्षा कर उनकी संवेदनशीलता के कारणों के बारे में जानकारी ली। ऐसे कारकों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई का विवरण देखा। चुनावी रंजिश, चुनाव के दौरान आने वाली अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed