{"_id":"609978968ebc3ea2c45d3b21","slug":"hathras-police-is-making-people-aware-of-illegal-liquor-hathras-news-ali262840452","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अवैध शराब को लेकर पुलिस लोगों को कर रही जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अवैध शराब को लेकर पुलिस लोगों को कर रही जागरूक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन को लेकर पुलिस कस्बे के बाजारों में लोगों को जागरूक कर रही है। सोमवार को पुलिस कर्मियों ने गांव और कस्बों में चौपाल लगाकर विश्वास पर्ची बांटी और लोगों को अवैध शराब के सेवन से बचने की सलाह दी।
पुलिस ने कहा कि पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जा रही है। साथ ही कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें खोलकर शराब बेचने वालाें के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्र के गांव व कस्बों में विश्वास पर्ची बांटकर लोगों से कहा जा रहा है कि अगर आपके क्षेत्र में या गांव में कहीं भी कोई अवैध शराब की बिक्री होती है या अवैध शराब बनाई जा रही है तो इसकी सूचना तत्काल विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नंबरों पर निर्भीक होकर पुलिस को देनी चाहिए। जानकारी देने वालों के नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर से बिल्कुल बाहर न निकलने और नियमित रूप से मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया।