फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police detained many people in connection with the murder of a seven-year-old girl, questioned

हाथरस: सात साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ

Mon, 27 Jul 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police detained many people in connection with the murder of a seven-year-old girl, questioned
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव जोगीपुरा (दरियापुर) में हुई सात की बच्ची की हत्या के मामले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रामकिशन उर्फ किशना पुत्र कल्याण सिंह निवासी जोगीपुरा दरियापुर की सात साल की बच्ची हिना शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे से घर से लापता थी। बच्ची का शव बाजरा के एक खेत में पड़ा मिला था। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इलाका पुलिस के अलावा एसपी विक्रांतवीर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना स्थल पर फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने हरी सिंह, बबलू, रिंकू व बॉबी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन दिन से पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिले बच्ची के शव के मामले में जांच जारी है। हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं। घटना का जल्द खुलासा होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।
-विक्रांत वीर, पुलिस अधीक्षक हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed