{"_id":"5f1dcc9d8ebc3e638b193649","slug":"hathras-police-arrested-two-accused-of-murderous-attack-hathras-news-ali2396606193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जानलेवा हमले के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जानलेवा हमले के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस फोटो
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जान से मारने के प्रयास के मुकदमे के पांच नामजदों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नगला कुंवरजी में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इस मामले में योगेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें लक्ष्मण पुत्र कमल सिंह, हरिश्चंद्र पुत्र कमल, गौरव पुत्र लक्ष्मण, पुष्पेंद्र व भूरा पुत्रगण हरिश्चंद्र निवासीगण नगला कुंवरजी सहित तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया।
एसपी विक्रांतवीर के निर्देशन में एसएचओ हाथरस गेट मनोज कुमार शर्मा की टीम ने हरिश्चंद्र व पुष्पेंद्र को इगलास रोड बाईपास चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई वीर सिंह, श्यामसुंदर, सौरभ यादव, कयामुद्दीन, रामवीर सिंह शामिल थे।