{"_id":"5f5a65058ebc3e6153746c6e","slug":"hathras-police-arrested-the-young-man-who-had-seduced-the-teenager-hathras-news-ali2434801200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किशोरी को बहलाकर शादी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किशोरी को बहलाकर शादी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में किशोरी से विवाह करने का आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने किशोरी के साथ बाल विवाह भी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्ष की किशोरी को 27 अप्रैल को आरोपी विपिन पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी मोती नगर, नगला बंजारा थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज बहला-फुसलाकर ले गया था।
इस मामले में दो मई को धारा 363/366 व 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।