फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police always ready to stop crime and harassment against women and girls

हाथरस ः महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराध व उत्पीड़न रोकने के पुलिस हमेशा तत्पर

Fri, 17 Sep 2021 06:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police always ready to stop crime and harassment against women and girls
मिशन शक्ति के तहत गांव पीहुरा में महिलाओं को जागरूक करते कोतवाल एवं महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान फेज-3 के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव पीहुरा में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में महिला आरक्षी कामिनी देवी व हेमा ठाकुर ने महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार नारी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों के साथ होने वाले उत्पीड़न व अपराधों को रोकने के लिए तत्पर है।
चौपाल में महिला आरक्षी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि पर असामाजिक तत्वों से निपटने के सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। इसलिए उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मौके पर महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा संबंधित सेवाओं के लिए यूपी 112, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी कॉप एप 181, महिला हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102 व 108 एंबुलेंस के नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि इस नंबर पर कॉल करे पर उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कोतवाली में भी महिलाओं की सुरक्षा, सहायता के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। उस डेस्क पर महिला कर्मी द्वारा ही महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है और समय से उनका निस्तारण किया जाता है। महिलाएं व बच्चियां निर्भीक होकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed