{"_id":"62ae204ee4e65c47223f64c0","slug":"hathras-police-administration-remained-vigilant-police-forces-were-deployed-at-railway-stations-hathras-news-ali2941950184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस-प्रशासन रहा सतर्क, रेलवे स्टेशनों पर रहा पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस-प्रशासन रहा सतर्क, रेलवे स्टेशनों पर रहा पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गश्त करता पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते शनिवार को जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बेहद सतर्क रहे। अधिकारी यह निगरानी करते रहे कि कहीं योजना के विरोध में यहां तो माहौल नहीं बन रहा। खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
अग्निपथ योजना का देश भर में कड़ा विरोध हो रहा है। शनिवार को अधिकारी यह जानकारी लेते रहे कि कहीं इस जिले में भी तो किसी स्थान पर युवा एकत्रित तो नहीं हो रहे। पल-पल की जानकारी ली जाती रही। जिन इलाकों से होकर ट्रेन निकलती है, उन क्षेत्रों में पुलिस ने रेलवे ट्रैक की निगरानी की।
हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी, सासनी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस वहां गश्त करती रही। रेलवे ट्रैक जाम न हो सके, इसके लिए अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात की। सासनी में भी कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने रेलवे स्टेशन पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। संवाद