फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: PM Kisan Samman Nidhi of 32 thousand farmers stuck in Aadhaar card

हाथरस: आधार कार्ड के फेर में अटकी 32 हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि

Sun, 08 Dec 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: PM Kisan Samman Nidhi of 32 thousand farmers stuck in Aadhaar card
‘आधार’ से अटकी 32 हजार किसानों की सम्मान निधि
विज्ञापन

आधार इनवेलिड शो होने पर शासन ने डाटा किया रिजेक्ट
आधार इनवेलिड होने की वजह को खोजने में कर रहे माथापच्ची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 32 हजार किसानों को आधार इनवेलिड होने की स्थिति में लाभ नहीं मिल सकेगा। इन किसानों का आधार ऑनलाइन इनवेलिड प्रदर्शित कर रहा है। इस डाटा को शासन स्तर से जिले में वापस भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारी इस डाटा में आधार कार्ड इनवेलिड होने की वजह को खोजने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं।
शासन स्तर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 92 किसानों का डाटा रिजेक्ट कर संशोधन के लिए जिले में कृषि विभाग को भेजा गया था। इस डाटा में से 35,025 किसानों का डाटा पीएफएमएस में रिजेक्ट किया गया था। इस डाटा को कृषि विभाग तहसील वार संशोधित कराकर पुन: शासन को भेजा है। इस डाटा में 32 हजार ऐसे किसानों का डाटा रिजेक्ट था, जिनके आधार कार्ड इनवेलिड पोर्टल शो कर रहे थे।
विज्ञापन

इन आधार कार्डों के इनवेलिड होने के कारण विभागीय अधिकारी संशोधन का कारण जानने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। इन किसानों को आधार अपडेट कराने की जानकारी दी जा रही है। फिलहाल की स्थिति में आधार कार्ड इनवेलिड होने के कारण इन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। शेष बचे डाटा को संशोधित कर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के आधार कार्ड इनवेलिड होने के कारण शासन स्तर से डाटा को लौटाया गया है। इन आधारों में कमी की जानकारी करते हुए किसानों को अपडेट कराने के बारे में बताया जा रहा है।
-डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed