{"_id":"5fe4c9ad8ebc3e3fc432b4f0","slug":"hathras-pm-awas-yojana-target-of-rural-housing-allocation-reduced-hathras-news-ali25198071","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवास आवंटन का लक्ष्य घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवास आवंटन का लक्ष्य घटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास आवंटन के लक्ष्य को कम कर दिया गया है। विगत में 1236 आवासों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से आवास आवंटन की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन पिछले दिनों शासन की ओर से लक्ष्य को घटाकर 836 आवास कर दिया गया है।
वहीं शासन की ओर से ग्राम पंचायतवार लक्ष्य का आवंटन किया गया है। लक्ष्य आवंटन के सापेक्ष आवासों के स्वीकृति की कार्रवाई तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन कर आवासों के दस्तावेजों का सत्यापित किया जा रहा है और पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।