फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Plot owners stopped bridge work, slogans for compensation

हाथरस: मुआवजे के लिए प्लॉट स्वामियों ने रोका पुल का काम, नारेबाजी

Sun, 08 Mar 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Plot owners stopped bridge work, slogans for compensation
हाथरस: निर्धारित रेट से आधा मुआवजा निर्धारित करने के विरोध में नारेबाजी करते लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से क्षुब्ध प्लाट स्वामियों ने एनएच 91 पर बन रहे ओवरब्रिज का काम रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने एनएच प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजा की मांग ही। हंगामे के बाद एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम विजय शर्मा, तहसीलदार ठाकुर दास ने मौके पर पहुंचकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुल का काम चालू हो सका।
एनएच 91 ने फरीदाबाद से ओवरब्रिज बनाने का काम चालू किया गया था। कासगंज रोड पर सरदला नाले के पास जैसे ही काम पहुंचा उसे कई प्लांट मालिकों ने रुकवा दिया। इनका कहना था कि जो जमीन एनएच ने अधिग्रहीत की है वो आबादी की है। जबकि मुआवजा की दर खेती की जमीन के हिसाब से निर्धारित की गई है। जमीन सिकंदराराऊ देहात इलाके की है।
विज्ञापन

इस जमीन का बैनामा प्लांट के रूप में लोगों ने आबादी के हिसाब से स्टांप लगा कर कराया है। जिसके कारण काम रुकवाया प्लॉट स्वामियों ने नारेबाजी की। एडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी से बात हो गई है 12 तारीख को प्लांट स्वामियों के पक्ष में निर्णय हो जाएगा। इस पर प्लांट स्वामी तैयार हो गए तब जाकर काम चालू हो सका।

हाथरस: एनएच पर जमीन के मुआवजे को लेकर हुए विवाद को निपटाते एडीएम।

हाथरस: एनएच पर जमीन के मुआवजे को लेकर हुए विवाद को निपटाते एडीएम।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed